पंडारक: पंडारक के गोवासा शेखपुरा गांव में युवक को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Pandarak, Patna | Jun 19, 2026 पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवासा शेखपुरा गांव में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान राजन राज के रूप में हुई है। सूत्रों से शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और उसकी जांघ में गोली लग गई। पुलिस जांच में जुटी गई है।