मड़ावरा: धुरवारा में छत से गिरकर 8 वर्षीय लड़की घायल, गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर
तहसील मड़ावरा के धुरवारा गाँव में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे 8वर्षीय लड़की अचानक से छत से गिर गयी और घायल हो गयी। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।