दादरी: सेक्टर-34 के पार्क में खेल रही 14 वर्षीय किशोरी पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, सेक्टर वासियों ने जताई नाराजगी
नोएडा के सेक्टर-34 में शुक्रवार को रात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पार्क में खेल रही 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। आनन-फानन में नाबालिग किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।