दादरी: पर्थला गांव में सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के पर्थला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवर व नगदी चुरा कर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।