भानपुरा तहसील अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल अंत्रालिया में पाँच दिवसीय करियर मेले का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विशेष अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा क्षेत्र एवं आधुनिक शिक्षा से संबंधित जानकारी दी।