### डाला छठ को लेकर सजने लगे बाजार, सूप-दउरा से लेकर फलों की दुकानों पर दिख रही रौनक
मीरजापुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर शहर के बाजार सजने लगे हैं। दुकानदारों ने सूप, दउरा, नारियल और तरह-तरह के फलों से अपनी दुकानें आकर्षक ढंग से सजा दी हैं। बाजारों में छठ पूजा की तैयारियों की झलक दिखाई देने लगी है। पर्व को लेकर दुकानों पर पूजन सामग्री और फलों की सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
#Mirzapur #DalaChhath #ChhathPuja #MarketDecoration #छठ_महापर्व #TodayMirzapurNews