भानपुरा: हारे का सहारा सेवा समिति ने घायल कुत्ते को दी तत्काल सहायता
भानपुरा में हारे का सहारा सेवा समिति को सूचना मिली कि एक स्वान के पैर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहन चढ़ा दिया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही समिति के गौ–सेवक तुरंत मौके पर पहुँचे और घायल स्वान को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि स्वान की स्थिति दर्दनाक थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार है।