गांगड़तलाई: गांगडतलाई में ट्रैफिक जाम बनी बड़ी समस्या, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी परेशानी
गांगडतलाई कस्बे के मुख्य झालोद-दाहोद मार्ग पर लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम ने अब विकराल रूप ले लिया है। कस्बे के मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन अव्यवस्थित यातायात के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि दिनभर में कई बार जाम लग जाता है, जो करीब 20 से 30 मिनट तक बना रहता है।