मुगलसराय: गोधना मोड़ अंडरपास सर्विस रोड के पास 3 करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, एएनटीएफ और अलीनगर पुलिस की कार्रवाई
एएनटीएफ वाराणसी व अलीनगर पुलिस ने अंदर पास सर्विस रोड गोधना मोड़ के पास 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन के साथ वाराणसी निवासी 21 वर्षीय अभिषेक सोनकर को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई है। रविवार रात्रि 10 बजे को मामले में पुलिस द्वारा बताया गया की पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।