जांजगीर: मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस नेता, 16वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर जिला पंचायत सदस्यों के कथित हाउस अरेस्ट और 16वें वित्त आयोग की राशि के आवंटन का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष के कथित मनमाने रवैये को लेकर शिकायत करते हुए विकास कार्यों में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार की मांग की।