दिनांक 14.07.2026 को थाना कोतवाली पर पीड़िता की मां द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी पुत्री के साथ गलत काम किया गया है । इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है अभी तक की विवेचनात्मक कार्यवाही से पता चल रहा कि पीड़िता के अभियुक्त बादल राजा के साथ पिछले 04 वर्ष से प्रेम सम्बन्ध थे तथा पीड़िता स्वेच्छा से ही बादल राजा के साथ गाड़ी में बैठकर गयी थी । पुलिस द्वारा पूर्व में ही दो अभियुक्त बादल राजा व रविशंकर को गिरफ्तार किया जा चुका है । आज तीसरे अभियुक्त सुरेन्द्र को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक बलेनो कार, 01 मोबाइल फोन तथा 01 शराब की बोतल बरामद की गयी है। उक्त सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह द्वारा दी गयी बाईट ।
Lalitpur, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026