गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला में गया पुलिस सुरक्षा के साथ बनी तीर्थयात्रियों की मददगार
गया में आयोजित पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री पिंडदान और तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर गया पुलिस अलर्ट है। विष्णुपद मंदिर समेत मेला क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ वृद्ध और असहाय तीर्थयात्रियों की मदद करते भी नजर आ रहे हैं।