मड़ावरा: गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलस गया
थाना मड़ावरा क्षेत्र के बम्होरी कला गांव में मंगलवार समय करीब साढ़े पांच बजे को गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय अचानक आग लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया है।