बीना: सिंधी धर्मशाला में सिंधी पंचायत कार्यकारिणी चुनाव शुरू, अध्यक्ष पद के लिए 2 और सदस्य पद के लिए 28 उम्मीदवार मैदान में
Bina, Sagar | Aug 18, 2025 सिंधी समाज में प्रत्येक 3 वर्ष में अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए चुनाव कराए जाते हैं। जिसके चलते सोमवार को सिंधी धर्मशाला में चुनाव कराए जा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार मेठवानी एवं संतोष बाधवानी एवं 15 सदस्य पद के लिए 28 दावेदार मैदान में है। जिनके लिए सिंधी समाज के करीब 980 मतदाता मतदान करेंगे।