बीना: नगर पालिका के पास सज-धज कनेक्शन में चोरी, 2 दिन बाद भी पुलिस को चोरों का सुराग नहीं
Bina, Sagar | Aug 17, 2025 दुकान संचालक विशाल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर के अंदर जाने एवं निकलने का समय भी देखा जा सकता है। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोर चोरी की नीयत से 14 और 15 अगस्त की दरमियांनी रात करीब 12 बजे अंदर गया और करीब 3:30 बजे वापस निकलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस को दो दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग सका।