बीना: भूपेंद्र सिंह मुहासा के जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वोदय चौराहे पर मनाया जश्न
Bina, Sagar | Aug 17, 2025 अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जिसके अनुसार सागर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह मुहासा को नियुक्त किया गया है।जिसको लेकर सर्वोदय चौराहा पर कांग्रेसियों ने जश्न मनाया।