*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*
*समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*
*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*
गया, 20 जुलाई 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ट में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं।
इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar DDNewsLive Prasar Bharati News Services News18 Bihar
39 views | Gaya, Bihar | Jul 21, 2026