धनघटा: गागरगाढ़ में उप निबंधक कार्यालय जमीन हेतु चिन्हित होने के बावजूद न बनने को लेकर गांव के ग्रामीणों ने SDM को दिया ज्ञापन
धनघटा तहसील के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के गागरगाढ़ वार्ड में उपनिबंधन कार्यालय की जमीन चिन्हित की गई है। जो बनाने के लिए रुपए भी आवंटन कर दिए गए हैं। नगर पंचायत के लोगों का कहना है कि अगर उपनिबंधन कार्यालय बने तो गागरगाढ़ में ही बने, SDM को ज्ञापन देकर मांग की है। वहीं SDM ने कहा की अधिवक्ता व इन लोगों के बीच का मामला है, डीएम साहब को रिपोर्ट भेजा जाएगा।