निज़ामाबाद: निजामाबाद के मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर में रविवार को सुबह लगभग 11 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गिरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया इस अवसर पर नीरज गिरी ने बताया कि मिर्जापुर मंडल के अंतर्गत दुर्वासा स्थित भाजपा नेता बलराम तिवारी के आवास पर हुआ है।