विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनपद मेरिट प्राप्त छात्र - छात्राओं का हुआ सम्मान
*विकास विद्या मंदिर ने जिले मे बनाया अपना स्थान* जहानाबाद,फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वर्ष 2026 के घोषित परीक्षा परिणामों में कस्बा जहानाबाद स्थित चौक के प्रतिष्ठित विकास विद्या मंदिर के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र कनिष्क ने 600 में 572 अंक प्राप्त कर जनपद की मेरिट सूची में आठवां स्थान हासिल किया। वहीं प्रशांत ने 570 अंक अर्जित कर मेरिट सूची में 10 वा स्थान प्राप्त किया । इसके अलावा सानिया, उत्कर्ष, आकांक्षा, शुभम, अल्फाज, श्रद्धा और अंकित जैसे मेधावियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।