गढ़ी: नगरपालिका परतापुर-गढ़ी को निरस्त करने की मांग, आमजन पर आर्थिक बोझ बढ़ने का आरोप
परतापुर-गढ़ी क्षेत्र के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगरपालिका परतापुर-गढ़ी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई है। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि नगरपालिका गठन के बाद क्षेत्र के लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा आमजन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ गया है।