घाघरा: नवाडीह गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान और आर्थिक सहयोग से किया सड़क निर्माण कार्य
Ghaghra, Gumla | Oct 29, 2025 घाघरा प्रखंड के नावाडीह गांव के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से तंग आकर खुद ही सड़क निर्माण का बीड़ा उठा लिया।ग्रामीणों ने बताया कि विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण लाल साहु ने बताया कि यह सड़क गांव से सरना स्थल,पंचायत सचिवालय,मसना और खेतों तक जाने का रस्ता है