घाघरा: नवडीहा में संत जूडस पारिस का 56वां वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न
Ghaghra, Gumla | Oct 28, 2025 घाघरा प्रखंड के नवडीहा स्थित संत जूडस पारिस का 56वां वार्षिक उत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर गुमला धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने मुख्य अनुष्ठान कार्यक्रम का संचालन किया।मुख्य अनुष्ठान में बनारी भिखारिएट फादर जस्टिन कुजूर और नवडीहा पल्ली पुरोहित फादर एडवर्ड टोप्पो ने संयुक्त रूप से पूजा कराया।