घाघरा: घाघरा प्रखंड में छठव्रतियों ने दिया उदयमान सूर्य को अर्घ्य, छठ महापर्व का हुआ समापन
Ghaghra, Gumla | Oct 28, 2025 घाघरा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर मंगलवार की सुबह छठव्रतियों ने विधि-विधान से उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व पर घाटों पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला।अर्घ्य के उपरांत छठव्रतियों ने भगवान सूर्य और छठ मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी।