घाघरा: घाघरा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर सोमवार शाम छठ व्रतियों ने दिया संध्या अर्घ्य
Ghaghra, Gumla | Oct 27, 2025 घाघरा प्रखंड में छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धा और आस्था के साथ संध्या अर्घ्य अर्पित किया गया। शाम में जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर बढ़े, वैसे ही छठव्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। घाघरा चांदनी चौक स्थित छठ नगर छठ घाट, यज्ञ बगीचा घाट, पुटो रोड घाट, सिकवार डैम, नवडीहा नदी, देवाकी डैम, गुटवा कोयल नदी,सहित कई घाट में अर्घ्य दिया जाएगा