घाघरा: सरईडीह गांव में जंगली हाथी ने ग्रामीण की चारदीवारी तोड़ी, पीड़ित ने मुआवजे की मांग की
Ghaghra, Gumla | Oct 28, 2025 घागरा प्रखंड के सरईडीह गांव में बीरबल भगत के घर के चारदीवारी के दीवाल को जंगली हाथी ने तोड़ दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित बीरबल भगत ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि मैं जंगली हाथी ने चारदीवारी के दीवाल को तोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों के शोरगुल से हाथी वहां से भागते हुए तूसगांव पतरा पहुंचा।