चकाई: छठ के रंग में रंगा कोराने मध्य विद्यालय, बच्चों ने जीवंत की लोक आस्था की परंपरा
Chakai, Jamui | Nov 8, 2026 प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय लालमणि मध्य विद्यालय कोराने में छठ महापर्व के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का रविवार एक बजे आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी और भावपूर्ण अभिनय के जरिए लोक आस्था के महापर्व की धार्मिक परंपराओं को जीवंत कर दिया। बच्चों की इस प्रस्तुति से पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और लोक संस्कृति के रंग