हाजीपुर: दौलतपुर चांदी पंचायत में बाल अधिकारों पर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को हेल्पलाइन की जानकारी दी गई
बाल विवाह, बाल मजदूरी और ऑनलाइन यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा पर जोर, 26 से 31 अक्टूबर तक स्कूलों में चलेंगी विशेष जागरूकता गतिविधियां हाजीपुर (वैशाली)। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह की रोकथाम और बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैशाली जिले की दौलतपुर चांदी पंचायत में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।