Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

Muzaffarpur विधायक पर भड़क गए तेजस्वी निशाना साधा #trendingvideo #Muzaffarpur #PatnaNews #TejashwiYadav #Bihar #Ran...

Bihar, India | May 10, 2026

MORE NEWS

गया, 22 जून 2026, अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति सह माननीय सांसद गया सह माननीय केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में *जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति  दिशा (DISHA) की बैठक ज़िला परिषद सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न केंद्रीय योजनाओं एवं केंद्र की सहायता से संचालित राजकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में माननीय विधायकगण, माननीय विधान पार्षदगण, ज़िला परिषद के अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया।*
       माननीय केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार सह सांसद गया श्री जीतन राम मांझी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे इस बैठक में सकारात्मक सहयोग देते हुए जन सरोकार से जुड़े मामले उठाए ताकि क्षेत्र की समस्याओं का अधिक से अधिक निदान किया जा सके।
         बैठक में जिला पदाधिकारी, गया सह सचिव दिशा श्री शशांक शुभंकर द्वारा माननीय सांसद गया, माननीय विधायक गण, विधान पार्षद गण, जिला परिषद के अध्यक्ष, विभिन्न विधायकों के प्रतिनिधि गण सहित प्रखंडों के प्रमुख गण, अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अभियंताओं का स्वागत किया गया। 
       दिशा की बैठक में मुख्य रूप से जिला में सड़कों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वन विभाग की भूमि पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, खनन, शिक्षा, स्वास्थ्य, धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजो का समुचित इलाज, कृषि के तहत विभिन्न योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामुदायिक शौचालय का निर्माण एवं रखरखाव, मनरेगा, नल जल योजना, विधुत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
   नया पंचायत सरकार भवन के निर्माण के संबंध में माननीय सांसद गया ने कहा कि जिस पंचायत के नाम से पंचायत सरकार भवन पारित है, उसे पंचायत मुख्यालय या ग्राम में पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्राथमिकता दिया जाए। उस पंचायत में जमीन उपलब्धता की कमी की जांच के पश्चात ही उस पंचायत के निकटतम किसी दूसरे पंचायत में बनाया जाए। 
   उन्होंने कहा कि गया कंडी के समीप आजाद बिगहा में 46 परिवार आवास विहीन थे, इस संबंध में जिला पदाधिकारी को अवगत करवाया गया। ज़िला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी नगर के माध्यम से पर्चा तैयार करवाते हुए उन सभी परिवारों को माननीय केंद्रीय मंत्री के हाथों से पर्चा वितरण करवाया गया, जिसके लिये माननीय केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को ध्यानवाद भी दिया है कि आवास विहीनों को तेजी से जमीन देने का कार्य किया गया। 
    माननीय केंद्रीय मंत्री ने phed विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया है कि हर घर नल का जल योजना के तहत सभी पंचायत के अंतिम घरों तक पानी निर्वाध रूप से उपलब्ध करवाये, जहां कहीं भी पानी की समस्या की सूचना प्राप्त होती है बिना समय गंवाए उस क्षेत्र में पानी आपूर्ति करवाये, जहां कहीं भी सार्वजनिक चापाकल खराब है उसे अगले 15 दिनों के अंदर शतप्रतिशत चापाकल मरामाती करना सुनिश्चित करें। अगले 1 माह phed के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड में सक्रिय रहते हुए लोगों को पानी आपूर्ति करवाये। 
    उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी स्वास्थ्य सुविधा मुकम्मल रखें। सभी पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर इत्यादि रोस्टर के अनुसार मौजूद रहे। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिला स्वास्थ्य समिति से टीम बनाकर अस्पतालों की व्यवस्थाओ की निरंतर जांच करवाया जाए। 
    बोधगया प्रखंड के झकटिया पंचायत के गरीबचक से नीसरवा नदी तक पइन की उड़ाही कार्य के संबंध में कहा कि इस नदी से 50 से अधिक पंचायत पड़ते हैं। यहां पइन को बांध से जोड़ने पर 50 गांव के हजारों हजार एकड़ में सिंचाई हेतु खेत संचित हो सकेंगे, उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि इसकी विस्तृत समीक्षा करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करें।
      माननीय विधायक बेलागंज ने कहा कि दादपुर पइन पर अतिक्रमण है, अतिक्रमण वाद चलाने की अत्यंत आवश्यकता है।  बेलागंज में जन वितरण प्रणाली के डीलर द्वारा ग्रामीणों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में अनाज दे रहे हैं, जिसकी जांच करवाने का अनुरोध किया है।
    बेलागंज के किसानों के खेतों में नदी का पानी नहरों के माध्यम से सालों भर खेत में सिंचाई हो सके, इसके लिये कार्ययोजना तैयार करवाने का अनरोध किया है।
   माननीय विधायक शेरघाटी ने कहा कि एलएईओ शेरघाटी के माध्यम से निर्माण किये जा रहे सरकारी नली/ गली में काफी शिकायत है, डीएम ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता से जांच करवाने का निर्देश दिए हैं।
   माननीय विधायक अतरी ने कहा कि मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो का सतत निरीक्षण एवं जांच आवश्यक है, डीएम ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि स्वम् एवं माननीय विधायक के साथ मनरेगा की योजनों का भैतिक जांच करना सुनिश्चित करे। 
    उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा वेतन एरियर एवं सेवा पुस्तिका के मामलों को सही से निपटारा नहीं किया जा रहा है, केवल व्यक्ति विशेष शिक्षकों का प्राथमिकता पर किया जा रहा है अन्य शिक्षकों का काम समय पर नहीं निपटारा किया जा रहा है, डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिए हैं, दोषी कर्मी/ पदाधिकारी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। 
    उन्होंने कहा कि मोहड़ा के फिरोजपुर गाँव जाने का रास्ता खराब है, डीएम ने ग्राम संपर्कता योजना से सड़क बनवाने का निर्देश दिए हैं। 
  माननीय विधायक टिकारी ने कहा कि टिकारी प्रखंड में कुछ क्षेत्र में किसान बॉस के डंडे से बिजली तार ले जाकर खेत का सिंचाई करते हैं, डीएम ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र निरीक्षण कर जहां बिजली पोल नही है, वहां तुरंत बिजली पोल एवं सिचाई हेतु ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाये, ताकि किसान अपना खेती कर सके। 
    

   

    माननीय विधान पार्षद श्रीमती डॉ० कुमुद वर्मा ने कहा कि  गुरुआ भूरहा पूल के दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण है परंतु पूल पर चौड़ीकरण नहीं है, पूल का चौड़ीकरण होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 
    डुमरिया के सेवरा पंचायत में सरकारी पुस्तकालय काफी जर्जर है नया पुस्तकालय भवन निर्माण करवाने का अनुरोध किया है ताकि वहां अवस्थित पुराने ग्रंथो को संरक्षित रखा जा सके।
    बोधगया के माननीय विधायक ने कहा कि नोड 01 के पास पार्किंग स्थल जाने वाली सड़क काफी जर्जर है, उसे ठीक करवाने की जरूरत है। 
उन्होंने कहा कि टनकुप्पा फतेहपुर के बिजली विभाग के कनीय अभियंता ट्रांसफार्मर बदलने में काफी अनियमित बरतते  हैं साथ ही उस क्षेत्र के नागरिकों का फ़ोन कॉल भी रिसीव नहीं करते हैं। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच एवं कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं। 
  अमवा पइन बोधगया के दोनों तरफ से काफी संख्या में होटल बने हुए हैं, उस क्षेत्र में पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया है।    
     समीक्षा में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की विभिन्न प्रखंड एवं पंचायत में छोटी-छोटी समस्या अर्थात स्टार खराब होने/मोटर खराब होने इत्यादि के कारण जहां कहीं भी नल जल योजना बंद है, उनको तत्काल चालू करवाया जाए ताकि आमजनों को पानी लगातार मिलता रहे। 
     बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री सह माननीय सांसद, गया ने कहा कि पूर्व की जो बैठक आयोजित हुई है उसकी अनुपालन गंभीरता से कराएं। उन्होंने जिला पदाधिकारी तथा लघु सिंचाई विभाग से अनुरोध किया कि तालाब के जीर्णोद्धार तथा तालाब में पानी पहुंचाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। माननीय केंद्रीय मंत्री ने खुसी जाहिर करते हुए कहा कि गया ज़िला आम जनों के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में काफी खरा उतरा है। पहले की तुलना में अब सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी काफी विकास के कार्य किया जा रहे हैं। लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास योजना का लाभ बड़े पैमाने पर दिए जा रहे हैं, जो काफी खुशी की बात है। लोग काफी संतुष्ट दिख रहे हैं।
          माननीय सांसद द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, एलडब्लूई, जिले में रोशनी योजना, आकांक्षी जिला में किए गए कार्यों से संबंधित मामलों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के अभाव में कुछ सड़कें का निर्माण में बाधा आ रही है इसके लिए वन विभाग के पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी आपस में बैठकर मामलों का निष्पादन करते हुए छूटे हुए कच्ची सड़कों को बनवाने का कार्य करें ताकि आम जनों को काफी सहूलियत एवं जन सुविधा मिल सके। 
       बैठक में माननीय विधायक के प्रतिनिधि द्वारा सड़कों की स्थिति, विद्यालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामले के संबंध में अनुरोध किया गया। 
     अपर समाहर्ता द्वारा माननीय अध्यक्ष, दिशा सह माननीय सांसद गया, माननीय विधायक गण, माननीय विधान पार्षद गण, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों, अभियंताओं के प्रति बैठक में आपने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

गया, 22 जून 2026, अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति सह माननीय सांसद गया सह माननीय केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार श्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में *जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा (DISHA) की बैठक ज़िला परिषद सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न केंद्रीय योजनाओं एवं केंद्र की सहायता से संचालित राजकीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में माननीय विधायकगण, माननीय विधान पार्षदगण, ज़िला परिषद के अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख गण एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया।* माननीय केंद्रीय मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार सह सांसद गया श्री जीतन राम मांझी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया कि वे इस बैठक में सकारात्मक सहयोग देते हुए जन सरोकार से जुड़े मामले उठाए ताकि क्षेत्र की समस्याओं का अधिक से अधिक निदान किया जा सके। बैठक में जिला पदाधिकारी, गया सह सचिव दिशा श्री शशांक शुभंकर द्वारा माननीय सांसद गया, माननीय विधायक गण, विधान पार्षद गण, जिला परिषद के अध्यक्ष, विभिन्न विधायकों के प्रतिनिधि गण सहित प्रखंडों के प्रमुख गण, अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं अभियंताओं का स्वागत किया गया। दिशा की बैठक में मुख्य रूप से जिला में सड़कों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, वन विभाग की भूमि पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, खनन, शिक्षा, स्वास्थ्य, धान अधिप्राप्ति, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजो का समुचित इलाज, कृषि के तहत विभिन्न योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सामुदायिक शौचालय का निर्माण एवं रखरखाव, मनरेगा, नल जल योजना, विधुत आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विचार विमर्श किया गया। नया पंचायत सरकार भवन के निर्माण के संबंध में माननीय सांसद गया ने कहा कि जिस पंचायत के नाम से पंचायत सरकार भवन पारित है, उसे पंचायत मुख्यालय या ग्राम में पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्राथमिकता दिया जाए। उस पंचायत में जमीन उपलब्धता की कमी की जांच के पश्चात ही उस पंचायत के निकटतम किसी दूसरे पंचायत में बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गया कंडी के समीप आजाद बिगहा में 46 परिवार आवास विहीन थे, इस संबंध में जिला पदाधिकारी को अवगत करवाया गया। ज़िला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी नगर के माध्यम से पर्चा तैयार करवाते हुए उन सभी परिवारों को माननीय केंद्रीय मंत्री के हाथों से पर्चा वितरण करवाया गया, जिसके लिये माननीय केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को ध्यानवाद भी दिया है कि आवास विहीनों को तेजी से जमीन देने का कार्य किया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री ने phed विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया है कि हर घर नल का जल योजना के तहत सभी पंचायत के अंतिम घरों तक पानी निर्वाध रूप से उपलब्ध करवाये, जहां कहीं भी पानी की समस्या की सूचना प्राप्त होती है बिना समय गंवाए उस क्षेत्र में पानी आपूर्ति करवाये, जहां कहीं भी सार्वजनिक चापाकल खराब है उसे अगले 15 दिनों के अंदर शतप्रतिशत चापाकल मरामाती करना सुनिश्चित करें। अगले 1 माह phed के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड में सक्रिय रहते हुए लोगों को पानी आपूर्ति करवाये। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी स्वास्थ्य सुविधा मुकम्मल रखें। सभी पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर इत्यादि रोस्टर के अनुसार मौजूद रहे। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि जिला स्वास्थ्य समिति से टीम बनाकर अस्पतालों की व्यवस्थाओ की निरंतर जांच करवाया जाए। बोधगया प्रखंड के झकटिया पंचायत के गरीबचक से नीसरवा नदी तक पइन की उड़ाही कार्य के संबंध में कहा कि इस नदी से 50 से अधिक पंचायत पड़ते हैं। यहां पइन को बांध से जोड़ने पर 50 गांव के हजारों हजार एकड़ में सिंचाई हेतु खेत संचित हो सकेंगे, उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि इसकी विस्तृत समीक्षा करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करें। माननीय विधायक बेलागंज ने कहा कि दादपुर पइन पर अतिक्रमण है, अतिक्रमण वाद चलाने की अत्यंत आवश्यकता है। बेलागंज में जन वितरण प्रणाली के डीलर द्वारा ग्रामीणों को निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में अनाज दे रहे हैं, जिसकी जांच करवाने का अनुरोध किया है। बेलागंज के किसानों के खेतों में नदी का पानी नहरों के माध्यम से सालों भर खेत में सिंचाई हो सके, इसके लिये कार्ययोजना तैयार करवाने का अनरोध किया है। माननीय विधायक शेरघाटी ने कहा कि एलएईओ शेरघाटी के माध्यम से निर्माण किये जा रहे सरकारी नली/ गली में काफी शिकायत है, डीएम ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता से जांच करवाने का निर्देश दिए हैं। माननीय विधायक अतरी ने कहा कि मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो का सतत निरीक्षण एवं जांच आवश्यक है, डीएम ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि स्वम् एवं माननीय विधायक के साथ मनरेगा की योजनों का भैतिक जांच करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा वेतन एरियर एवं सेवा पुस्तिका के मामलों को सही से निपटारा नहीं किया जा रहा है, केवल व्यक्ति विशेष शिक्षकों का प्राथमिकता पर किया जा रहा है अन्य शिक्षकों का काम समय पर नहीं निपटारा किया जा रहा है, डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिए हैं, दोषी कर्मी/ पदाधिकारी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मोहड़ा के फिरोजपुर गाँव जाने का रास्ता खराब है, डीएम ने ग्राम संपर्कता योजना से सड़क बनवाने का निर्देश दिए हैं। माननीय विधायक टिकारी ने कहा कि टिकारी प्रखंड में कुछ क्षेत्र में किसान बॉस के डंडे से बिजली तार ले जाकर खेत का सिंचाई करते हैं, डीएम ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र निरीक्षण कर जहां बिजली पोल नही है, वहां तुरंत बिजली पोल एवं सिचाई हेतु ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाये, ताकि किसान अपना खेती कर सके। माननीय विधान पार्षद श्रीमती डॉ० कुमुद वर्मा ने कहा कि गुरुआ भूरहा पूल के दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण है परंतु पूल पर चौड़ीकरण नहीं है, पूल का चौड़ीकरण होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। डुमरिया के सेवरा पंचायत में सरकारी पुस्तकालय काफी जर्जर है नया पुस्तकालय भवन निर्माण करवाने का अनुरोध किया है ताकि वहां अवस्थित पुराने ग्रंथो को संरक्षित रखा जा सके। बोधगया के माननीय विधायक ने कहा कि नोड 01 के पास पार्किंग स्थल जाने वाली सड़क काफी जर्जर है, उसे ठीक करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टनकुप्पा फतेहपुर के बिजली विभाग के कनीय अभियंता ट्रांसफार्मर बदलने में काफी अनियमित बरतते हैं साथ ही उस क्षेत्र के नागरिकों का फ़ोन कॉल भी रिसीव नहीं करते हैं। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जांच एवं कार्रवाई हेतु निर्देश दिए हैं। अमवा पइन बोधगया के दोनों तरफ से काफी संख्या में होटल बने हुए हैं, उस क्षेत्र में पानी निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया है। समीक्षा में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की विभिन्न प्रखंड एवं पंचायत में छोटी-छोटी समस्या अर्थात स्टार खराब होने/मोटर खराब होने इत्यादि के कारण जहां कहीं भी नल जल योजना बंद है, उनको तत्काल चालू करवाया जाए ताकि आमजनों को पानी लगातार मिलता रहे। बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री सह माननीय सांसद, गया ने कहा कि पूर्व की जो बैठक आयोजित हुई है उसकी अनुपालन गंभीरता से कराएं। उन्होंने जिला पदाधिकारी तथा लघु सिंचाई विभाग से अनुरोध किया कि तालाब के जीर्णोद्धार तथा तालाब में पानी पहुंचाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। माननीय केंद्रीय मंत्री ने खुसी जाहिर करते हुए कहा कि गया ज़िला आम जनों के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में काफी खरा उतरा है। पहले की तुलना में अब सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी काफी विकास के कार्य किया जा रहे हैं। लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास योजना का लाभ बड़े पैमाने पर दिए जा रहे हैं, जो काफी खुशी की बात है। लोग काफी संतुष्ट दिख रहे हैं। माननीय सांसद द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, एलडब्लूई, जिले में रोशनी योजना, आकांक्षी जिला में किए गए कार्यों से संबंधित मामलों पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के अभाव में कुछ सड़कें का निर्माण में बाधा आ रही है इसके लिए वन विभाग के पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त तथा संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी आपस में बैठकर मामलों का निष्पादन करते हुए छूटे हुए कच्ची सड़कों को बनवाने का कार्य करें ताकि आम जनों को काफी सहूलियत एवं जन सुविधा मिल सके। बैठक में माननीय विधायक के प्रतिनिधि द्वारा सड़कों की स्थिति, विद्यालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मामले के संबंध में अनुरोध किया गया। अपर समाहर्ता द्वारा माननीय अध्यक्ष, दिशा सह माननीय सांसद गया, माननीय विधायक गण, माननीय विधान पार्षद गण, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों, अभियंताओं के प्रति बैठक में आपने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Gaya, Bihar | Jun 22, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का बड़ा बयान, कहा- पुलिस ने नहीं की कोई बर्बरता

दिशा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस का खुलकर समर्थन किया। हाल के दिनों में इस मामले को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और एडीजी स्तर से भी पुलिस की कार्रवाई में चूक की बात कही गई थी। लेकिन मांझी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने परिस्थितियों के अनुसार उचित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस या किसी नागरिक पर हथियार तानता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी कार्रवाई को बर्बरता कहना पूरी तरह गलत है।
मांझी ने कहा, “अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानेगा तो हम उसे कैसे छोड़ देंगे? क्या पुलिस मर जाए, तभी उसे अच्छा माना जाएगा?” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि वह इस पूरे मामले में पुलिस के पक्ष में खड़े हैं।
#गयाजी 
#CrimeNews 
#gaya 
#JitanRamManjhi 
#gayajii 
#biharpoltics 
#फर्जीएन्काउंटर

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मांझी का बड़ा बयान, कहा- पुलिस ने नहीं की कोई बर्बरता दिशा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस का खुलकर समर्थन किया। हाल के दिनों में इस मामले को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं और एडीजी स्तर से भी पुलिस की कार्रवाई में चूक की बात कही गई थी। लेकिन मांझी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने परिस्थितियों के अनुसार उचित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यदि कोई व्यक्ति पुलिस या किसी नागरिक पर हथियार तानता है तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसी कार्रवाई को बर्बरता कहना पूरी तरह गलत है। मांझी ने कहा, “अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानेगा तो हम उसे कैसे छोड़ देंगे? क्या पुलिस मर जाए, तभी उसे अच्छा माना जाएगा?” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि वह इस पूरे मामले में पुलिस के पक्ष में खड़े हैं। #गयाजी #CrimeNews #gaya #JitanRamManjhi #gayajii #biharpoltics #फर्जीएन्काउंटर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

दिशा बैठक पर भड़के टिकारी विधायक, बोले- सिर्फ खानापूर्ति होती है

दूसरी ओर दिशा बैठक के बाद टिकारी विधायक अजय दांगी ने बैठक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता।
विधायक ने कहा कि छह महीने पहले जिन समस्याओं को उठाया गया था, वही मुद्दे इस बार भी दोहराने पड़े। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश अधिकारी गोलमोल जवाब देकर सवालों को टालने का प्रयास करते हैं। विधायक अजय दांगी ने कहा कि नल-जल योजना, शिक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। इससे जनप्रतिनिधियों में निराशा बढ़ रही है।

“जब मंत्री के गांव में नहीं पहुंची सुविधा, तो जिले का क्या होगा?”

विधायक अजय दांगी ने कहा कि स्वयं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बैठक में स्वीकार किया कि उनके गांव महकार में भी पीएचईडी विभाग द्वारा नल-जल योजना का समुचित लाभ नहीं पहुंच पाया है।
दांगी ने कहा कि जब भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री के गांव में ही योजनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, तो जिले के दूरदराज इलाकों में व्यवस्था कैसी होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।
उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कार्यों की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई, लेकिन इस पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

अफसरशाही पर साधा निशाना, कार्रवाई की उठाई मांग

टिकारी विधायक ने जिलाधिकारी से अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक प्रशासनिक अधिकारियों में जवाबदेही और कार्रवाई का डर नहीं होगा, तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में अफसरशाही हावी है और जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। दांगी ने यह भी कहा कि दिशा बैठक में कई अन्य विधायकों ने भी समस्याएं उठाईं, लेकिन अधिकांश मुद्दों पर अधिकारियों की ओर से ठोस जवाब नहीं मिला।

#गयाजी 
#CrimeNews 
#gaya 
#RJD 
#BJPGovernment 
#gayajii 
#क्राइमन्यूज़ 
Samrat Choudhary 
Jitan Ram Manjhi 
District Administration, GAYA 
BJP Bihar 
Tejashwi Yadav 
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल 
Romit Kumar 
मधु प्रिया 
GAYA Police

दिशा बैठक पर भड़के टिकारी विधायक, बोले- सिर्फ खानापूर्ति होती है दूसरी ओर दिशा बैठक के बाद टिकारी विधायक अजय दांगी ने बैठक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता। विधायक ने कहा कि छह महीने पहले जिन समस्याओं को उठाया गया था, वही मुद्दे इस बार भी दोहराने पड़े। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश अधिकारी गोलमोल जवाब देकर सवालों को टालने का प्रयास करते हैं। विधायक अजय दांगी ने कहा कि नल-जल योजना, शिक्षा व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। इससे जनप्रतिनिधियों में निराशा बढ़ रही है। “जब मंत्री के गांव में नहीं पहुंची सुविधा, तो जिले का क्या होगा?” विधायक अजय दांगी ने कहा कि स्वयं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बैठक में स्वीकार किया कि उनके गांव महकार में भी पीएचईडी विभाग द्वारा नल-जल योजना का समुचित लाभ नहीं पहुंच पाया है। दांगी ने कहा कि जब भारत सरकार के एक केंद्रीय मंत्री के गांव में ही योजनाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, तो जिले के दूरदराज इलाकों में व्यवस्था कैसी होगी, इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं और कार्यों की सूची सार्वजनिक करने की मांग भी उठाई, लेकिन इस पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अफसरशाही पर साधा निशाना, कार्रवाई की उठाई मांग टिकारी विधायक ने जिलाधिकारी से अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक प्रशासनिक अधिकारियों में जवाबदेही और कार्रवाई का डर नहीं होगा, तब तक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में अफसरशाही हावी है और जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। दांगी ने यह भी कहा कि दिशा बैठक में कई अन्य विधायकों ने भी समस्याएं उठाईं, लेकिन अधिकांश मुद्दों पर अधिकारियों की ओर से ठोस जवाब नहीं मिला। #गयाजी #CrimeNews #gaya #RJD #BJPGovernment #gayajii #क्राइमन्यूज़ Samrat Choudhary Jitan Ram Manjhi District Administration, GAYA BJP Bihar Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Romit Kumar मधु प्रिया GAYA Police

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

गया में कोयला कारोबारी पर रंगदारी और धमकी का आरोप,पीड़िता ने कानून के दायरे में मामले का निष्पादन कराने का आईजी से लगाई गुहार। 

कोई भी बकाया कानून के दायरे में किया जाएगा। गुंडागर्दी के आगे हम नहीं झुकेंगे। हम बनिया समाज के लोग हैं इसलिए सताए जा रहे हैं। 

मेरे पति को ठग कर मुन्ना सिंह बना है अरबपति,ED की जांच से हो जाएगा खुलासा की झारखण्ड सरकार को कितने राजस्व का लगाया है चुना। 

 गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरिया-रानीगंज निवासी संतोष अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सोमवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के कौरा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ रंगदारी, धमकी और दबाव बनाने की लिखित शिकायत सौंपी है।
सरिता देवी का आरोप है कि उनके पति पिछले कई वर्षों से एजेंट के रूप में कार्य करते थे। इसी दौरान मुन्ना सिंह द्वारा उन पर लगातार कोयला बेचने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उनके पति बकाया राशि का भुगतान कर संबंध समाप्त करना चाहते थे,लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से उन्हें धमकियां दी जाती रहीं।
पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2025 में भी उनके पति ने गया के तत्कालीन एसएसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनसे दबाव बनाकर एक एग्रीमेंट कराया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्हें कोयला व्यवसाय से जुड़े विवाद में लगातार मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
सरिता देवी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मुन्ना सिंह और उसके सहयोगी उनके रानीगंज स्थित घर पर डेरा जमाए हुए हैं तथा रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनके परिवार को फंसाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
संपत्तियों की जांच की भी मांग
शिकायत में सरिता देवी ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की कथित चल-अचल संपत्तियों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास रांची, खूंटी, प्रतापपुर, इमामगंज सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि आवश्यक हो तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इन संपत्तियों की जांच कराई जाए।
न्यायालय के माध्यम से भुगतान की बात
सरिता देवी का कहना है कि यदि किसी प्रकार की बकाया राशि है तो उसका निपटारा न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार किसी भी प्रकार के दबाव या कथित गुंडागर्दी के आगे झुककर भुगतान नहीं करेगा।
आत्मदाह की चेतावनी
पीड़िता ने प्रशासन को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि यदि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और कथित दबाव की स्थिति बनी रही, तो वे परिवार सहित इमामगंज थाना परिसर के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने की अपील की है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सरिता देवी ने मगध रेंज के आईजी से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा कानून के दायरे में रहकर विवाद का समाधान कराया जाए।
#गयाजी 
#एन्जॉय 
#CrimeNews 
#gaya 
#क्राइमन्यूज़ 
Samrat Choudhary Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav Jitan Ram Manjhi Bihar Police BJP Bihar

गया में कोयला कारोबारी पर रंगदारी और धमकी का आरोप,पीड़िता ने कानून के दायरे में मामले का निष्पादन कराने का आईजी से लगाई गुहार। कोई भी बकाया कानून के दायरे में किया जाएगा। गुंडागर्दी के आगे हम नहीं झुकेंगे। हम बनिया समाज के लोग हैं इसलिए सताए जा रहे हैं। मेरे पति को ठग कर मुन्ना सिंह बना है अरबपति,ED की जांच से हो जाएगा खुलासा की झारखण्ड सरकार को कितने राजस्व का लगाया है चुना। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरिया-रानीगंज निवासी संतोष अग्रवाल की पत्नी सरिता देवी ने सोमवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर झारखंड के प्रतापपुर प्रखंड के कौरा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के खिलाफ रंगदारी, धमकी और दबाव बनाने की लिखित शिकायत सौंपी है। सरिता देवी का आरोप है कि उनके पति पिछले कई वर्षों से एजेंट के रूप में कार्य करते थे। इसी दौरान मुन्ना सिंह द्वारा उन पर लगातार कोयला बेचने का दबाव बनाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि उनके पति बकाया राशि का भुगतान कर संबंध समाप्त करना चाहते थे,लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से उन्हें धमकियां दी जाती रहीं। पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2025 में भी उनके पति ने गया के तत्कालीन एसएसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनसे दबाव बनाकर एक एग्रीमेंट कराया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि उन्हें कोयला व्यवसाय से जुड़े विवाद में लगातार मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। सरिता देवी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मुन्ना सिंह और उसके सहयोगी उनके रानीगंज स्थित घर पर डेरा जमाए हुए हैं तथा रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी साजिश के तहत उनके परिवार को फंसाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संपत्तियों की जांच की भी मांग शिकायत में सरिता देवी ने धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की कथित चल-अचल संपत्तियों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास रांची, खूंटी, प्रतापपुर, इमामगंज सहित अन्य स्थानों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति है। साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि आवश्यक हो तो संबंधित एजेंसियों द्वारा इन संपत्तियों की जांच कराई जाए। न्यायालय के माध्यम से भुगतान की बात सरिता देवी का कहना है कि यदि किसी प्रकार की बकाया राशि है तो उसका निपटारा न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका परिवार किसी भी प्रकार के दबाव या कथित गुंडागर्दी के आगे झुककर भुगतान नहीं करेगा। आत्मदाह की चेतावनी पीड़िता ने प्रशासन को दिए आवेदन में यह भी कहा है कि यदि उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और कथित दबाव की स्थिति बनी रही, तो वे परिवार सहित इमामगंज थाना परिसर के सामने आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने प्रशासन से समय रहते हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने की अपील की है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग सरिता देवी ने मगध रेंज के आईजी से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा कानून के दायरे में रहकर विवाद का समाधान कराया जाए। #गयाजी #एन्जॉय #CrimeNews #gaya #क्राइमन्यूज़ Samrat Choudhary Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav Jitan Ram Manjhi Bihar Police BJP Bihar

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 22, 2026

Muzaffarpur विधायक पर भड़क गए तेजस्वी निशाना साधा #trendingvideo #Muzaffarpur #PatnaNews #TejashwiYadav #Bihar #Ran... - Bihar News