झांसी: पुलिस ने झांसी ललितपुर हाईवे के गोविंदम ढाबे से ट्रक में छुपाकर ले जा रहे 03 कुंतल से अधिक अवैध गांजे को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2025 बबीना पुलिस टीम द्वारा स्वाट, सर्वेलन्स टीम के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर काजू के छिलके के नीचे ट्रक की बॉडी में पटरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे 300 पैकेट गाँजे से भरे ट्रक को झांसी ललितपुर हाईवे के गोविंदम ढाबे के पास पकड़ा है, जिसमे 03 कुंतल से अधिक गांजा बरामद हुआ। जिसका खुलासा झांसी एसएसपी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार शाम 5:00 किया है।