झांसी: झांसी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2025 दरअसल झांसी के जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शनिवार की शाम 4:30 बजे आग लग गई। यह देख अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर जा पहुंची। टीम ने सबसे पहले बिजली सप्लाई को काटा। इसके बाद फायर ब्रिगेड टीम आग बुझाने में जुट गई। चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 16 बच्चे भर्ती थे, जिन्हें तत्काल वार्ड से बाहर निकाला गया है।।