झांसी: झांसी जेल में पॉक्सो एक्ट में बंद एक नौजवान ने बारहवीं की परीक्षा में प्राप्त किया प्रथम स्थान
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2025 झांसी जेल में पॉक्सो एक्ट में बंद एक नौजवान ने बारहवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जेलर ने जब बंदी छात्र को ये खबर सुनाई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जेल में छात्र ने बताया कि जेल में आने के बाद जेल प्रशासन की तरफ से उसको पढ़ाई करने में पूरी मदद की गई है। बंदी छात्र ने उसकी इस सफलता के लिए पूरा श्रेय जेल प्रशासन और साथी बंदियों को दियाहै