जतारा: विधायक हरिशंकर खटीक की मौजूदगी में ख्वाजा चिश्ती का 78वां उर्स मनाया गया, कौमी एकता की गूंज
जतारा में हजरत ख्वाजा चिश्ती रहमतुल्ला अलैह का 78वां उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हरिशंकर खटीक शामिल हुए। विधायक खटीक ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर प्रदेश की खुशहाली की दुआ की और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल हैं।