रामगढ़ शेखावटी: स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान में लगी आग, दमकल की मदद से पाया गया आग पर काबू
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान में गुरुवार को आग लगने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।आग इतनी तेज थी कि इसने कुछ ही देर में काफी सारे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया ।आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।आग लगने के कारण कब्रिस्तान में रखी लककियां जलकर राख हो गई।