रामगढ़ शेखावटी: खोटिया सहित आसपास के कई गांवो में हुई जमकर ओलावृष्टि खेतों में खड़ी फसलों को हुआ भारी नुकसान
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के खोटिया सहित आसपास के कई गांवो में शुक्रवार शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई ।इस ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। रामगढ़ शेखावाटी इलाके के एक दर्जन से अधिक गांवो में हुई इस ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी नुकसान की सूचना इंश्योरेंस कंपनी को देने की बात कही है।