रामगढ़ शेखावटी: फतेहपुर बीकानेर हाईवे पर ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के फतेहपुर बीकानेर हाईवे पर मंगलवार को ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप सवार एक व्यक्ति घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार प्याज से भरी हुई पिकअप सामने से आ रहे हैं ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं हादसे के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।