रामगढ़ शेखावटी: अग्रवाल भवन में गुरुवार 7 मार्च को आयोजित होगा खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के अग्रवाल भवन में गुरुवार 7 मार्च को खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा ।सीएमएचओ डॉक्टर निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।शिविर में व्यापारियों को मोटा अनाज खाने के फायदे सहित अंगदान के महत्व को भी बताया जाएगा।