गुमला: चैनपुर में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Gumla, Gumla | Jun 15, 2025 चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत अंतर्गत छतरपुर गांव में लिम्पन कुजुर की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक घर के पास के कुएं में कपड़ा धोने के लिए पानी भरने के लिए टुल्लू पंप चलाने गया था तभी खुले तार के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गई। अस्पताल ले जाने तक उसकी मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया।