हसनपुर: सैदनगली थाना क्षेत्र में अवैध तमंचे के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किसी रंजिश या आपसी विवाद के चलते सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक के हाथ में तमंचा है और दूसरा युवक उससे वह तमंचा छीनने का प्रयास कर रहा है।