सरैया: सरैया में अंतर जिला चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़, बखरा में ज्वेलरी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
सरैया प्रखंड क्षेत्र के बखरा चौक पर सात थानों की संयुक्त कार्रवाई में अंतर जिला चैन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। मौके से ज्वेलरी दुकानदार समेत दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं कार्रवाई में सारण,गोपालगंज और सिवान जिले के कुल 7 थानो की पुलिस ने छापेमारी की, दुकान से लूटे गए ज्वेलरी भी बरामद किए गए हैं। वहीं मुख्य सरगना अभी फरार है।