बक्सर: बक्सर में दाह-संस्कार के लिए आए भोजपुर के युवक का अपहरण, ₹1.5 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस जांच में जुटी
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 घर की महिला की मौत के बाद दाह-संस्कार के लिए बक्सर आए भोजपुर जिले के एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं फिरौती के रूप में डेढ़ लाख रुपये भी मांगे गए हैं। युवक के चाचा ने इस संबंध में 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराया है। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।