गिधौर: गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
Gidhaur, Jamui | May 15, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर गिद्धौर थाना और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष राशि मलिक ने शुक्रवार 9 बजे बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस पहचान कराने में जुटी है।