दीपावली प्रेम, सद्भावना और मानवता का पर्व : डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा
सुजानपुर। हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों, माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवा साथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और मानवता का संदेश है। हमारी सच्ची खुशी तभी है, जब हम किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का दीप जला सकें।
उन्होंने सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान किया।
“नर सेवा, नारायण सेवा। जय हिंद, जय हिमाचल!”
डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा
उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ
अध्यक्ष, हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन
Dharwala, Chamba | Nov 8, 2026