बटियागढ़: बटियागढ़ क्षेत्र के ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में पहुंचे राज्य मंत्री लखन पटेल, अधिकारियों के साथ नुकसान का लिया जायजा
मप्र सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल आज बटियागढ़ क्षेत्र भृमण पर रहे,इस दौरान लखन पटेल ओला प्रभावित हिंगवानी,धौराज गांव पँहुचे और कलेक्टर दमोह और प्रशासनिक अमले के साथ खेतो में फसलों की नुकसानी का जायजा लिया,साथ ही ग्रामीणों किसानों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हरसम्भव मदद का भरोसा दिया, उन्होंने रविवार सुबह 10 बजे जानकारी दी