बटियागढ़: खड़ेरी व आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि से फसलों के ख़राब होने की आशंका, किसान चिंतित
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बटियागढ़ ब्लाक के खड़ेरी और आसपास मौसम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई, बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि से क्षेत्र में चना गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान की आशंका है,करीब आधे घंटे की ओलावृष्टि ने अन्नदाताओं के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी,फसलों को लेकर अन्नतादाता काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।