बटियागढ़: बटियागढ़ तहसीलदार ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया, खेतों में हुए नुकसान का लिया जायजा
बटियागढ़ ब्लाक के विभिन्न गांव में शुक्रवार शाम बेमोसम वारिश और ओलावृष्टि के बाद दमोह कलेक्टर के निर्देश पर बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे से राजस्व अमले के साथ भृमण की शुरुआत की, तहसीलदार ने मोठा,हिंगवानी,धौराज आदि गांव पंहुचकर खेतो में ओला प्रभावित फसलों को देखा और खेतो में नुकसानी का जायजा लिया.किसानों से चर्चा की