बटियागढ़: हरदू टोला के जंगल में गौ-तस्करी के मामले में रजपुरा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
बटियागढ़ ब्लाक के हरदूटोला के जंगल मे पिछले दिनों गौवंश से भरा कंटेनर ट्रक पकड़ा गया था,वन्ही मौके से गौतस्कर फरार हो गए थे,मामले में रजपुरा थाना पुलिस ने दो आरोपी पकड़े है, पुलिस ने जगना उर्फ जमना बंजारा और रामा बंजारा दोनो निवासी हरदूटोला को बीती रात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है,रजपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह ने जानकारी दी