बटियागढ़: अनगौरी प्लांटेशन के चौकीदार के साथ की गई मारपीट, वन अमले ने रजपुरा थाने में दर्ज कराई शिकायत
बटियागढ़ ब्लॉक के अनगौरी प्लान्टेशन में तैनात चौकीदार के साथ एक ग्रामीण द्वारा मारपीट कर धमकी देने का मामला सामने आया है,पीड़ित चौकीदार नन्नेभाई लोधी निवासी हरदुआ जामसा का आरोप है कि बिलार बारेला अनगौरी निवासी ने प्लान्टेशन के अंदर मवेशियों का प्रवेश कराया और बाउंड्रीबाल तोड़ी गई उसके द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई