जमुई: डीएम ने जन-केंद्रित प्रशासन के लिए सभी विभागों को किया सक्रिय
Jamui, Jamui | May 11, 2026 डीएम नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में सोमवार की दोपहर 3 बजे केकरीब सभी कार्यालय प्रधानों व प्रधान सहायकों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। डीएम ने प्रशासन को संवेदनशील, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि अब सभी कार्यालयों के कार्यों की नियमित समीक्षा होगी।