धनबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मेयर प्रत्याशी प्रकाश महतो ने शनिवार की सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि लगातार जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों के आधार पर यह घोषणा पत्र तैयार किया गया है। प्रकाश महतो ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों पर आर्थिक बोझ कम करना है।